लघु उद्योग भारती ने रीको के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक राहुल भट्ट को दी भावभीनी विदाई, औद्योगिक विकास में योगदान को किया याद

नीमराना (रमेश चंद)। रीको नीमराना के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक राहुल कुमार भट्ट की सेवानिवृत्ति पर लघु उद्योग भारती नीमराना की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भट्ट के औद्योगिक विकास के प्रति समर्पण, उद्यमियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार और उद्योग जगत में उनके योगदान को याद किया गया।

लघु उद्योग भारती नीमराना के अध्यक्ष शशांक भारद्वाज ने कहा कि राहुल भट्ट ने अपने कार्यकाल के दौरान उद्यमियों के साथ हमेशा सहज और सहयोगात्मक संवाद बनाए रखा। औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में उनकी भूमिका सकारात्मक और महत्वपूर्ण रही। उनका सरल और मिलनसार व्यक्तित्व हमेशा याद रखा जाएगा।

सचिव सुनील कुमार जुनेजा ने कहा कि भट्ट का कार्यकाल सहयोग, समन्वय और सकारात्मक कार्यशैली के लिए याद किया जाएगा और उनके स्वस्थ और समृद्ध आगामी जीवन की कामना की। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती की ओर से राहुल भट्ट को रामलला की प्रतिमा, श्रीमद्भगवद्गीता और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के कोषाध्यक्ष किरोड़ी लाल सिकंदर, गुरेंद्र नाथ भारद्वाज, राजेंद्र यादव, आलोक पंत, अश्वनी कुमार झा, मनमोहन, रामचंद्र और दिनेश यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं रीको की ओर से वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार त्यागी, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक सैयद इब्ने हसन और प्रबंधक वित्त राकेश शर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *