जाट बहरोड़ के नरेश मोरोडिया ने सूट बॉल राष्ट्रीय ओपन में जीता रजत पदक, गांव में ढोल-नगाड़ों से स्वागत

नीमराना (रमेश चंद)। मुंडावर थाना क्षेत्र के गांव जाट बहरोड़ के होनहार खिलाड़ी नरेश कुमार पुत्र तनसुख मोरोडिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। भोपाल में आयोजित सूट बॉल टीम राष्ट्रीय ओपन खेल प्रतियोगिता में नरेश कुमार राजस्थान टीम की ओर से खेले। बताया गया है कि जिले से राजस्थान टीम में चयनित होने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी थे। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद आज नरेश के गांव लौटने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामवासियों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरे गांव में जश्न का माहौल देखने को मिला। स्वागत समारोह में वक्ताओं ने कहा कि एक छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। नरेश की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रशासक सुरेंद्र चौधरी, रमेश तक्षक, भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र मेहरा, आदित्य ट्रांसपोर्ट के डायरेक्टर राकेश चौधरी, लाजपत, सोनू सेठ, बृजेश गुरुजी, पूर्व एमपीएस मनोज कुमार, पवन पोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *