रैफल्स यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया हीरो मोटोकॉर्प प्लांट का औद्योगिक भ्रमण

नीमराना (रमेश चंद्र)। रैफल्स यूनिवर्सिटी, नीमराना के विभिन्न स्कूलों के लगभग 50 विद्यार्थियों ने हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, नीमराना का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत की कार्यप्रणाली, आधुनिक विनिर्माण तकनीकों और व्यावहारिक कार्य संस्कृति से परिचित कराना था।

यह औद्योगिक भ्रमण विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. राजपाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ डॉ. दीपक दीक्षित और रश्मि चौधरी भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने हीरो मोटोकॉर्प के अत्याधुनिक उत्पादन संयंत्र, गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं, ऑटोमोबाइल निर्माण की विभिन्न अवस्थाओं और औद्योगिक सुरक्षा मानकों का अवलोकन किया। कंपनी के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उत्पादन प्रणाली, तकनीकी नवाचार तथा रोजगार एवं कौशल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

रैफल्स यूनिवर्सिटी का मानना है कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं और उनके करियर विकास एवं उद्योग-शिक्षा समन्वय को सुदृढ़ बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *