नीमराना नगरपालिका में कांग्रेस का कब्जा: अशोक मुद्गल बने उपाध्यक्ष, पुष्पा देवी को 8 वोटों से हराया

नीमराना। नीमराना नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित पार्षद अशोक मुद्गल ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा समर्थित पार्षद पुष्पा देवी को 8 वोटों के अंतर से हराया।

उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित वार्ड नंबर 16 के पार्षद अशोक मुद्गल और भाजपा समर्थित वार्ड नंबर 21 की पार्षद पुष्पा देवी ने नामांकन दाखिल किया था। कुल 25 पार्षदों में से 24 पार्षदों ने मतदान किया, जबकि वार्ड नंबर 15 की पार्षद निशा देवी मतदान में शामिल नहीं हुईं। मतदान संपन्न होने के बाद मतों की गिनती की गई। मतगणना में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अशोक मुद्गल को 16 वोट मिले, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी पुष्पा देवी को 8 वोट मिले। इस प्रकार अशोक मुद्गल ने 8 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

इससे पहले सोमवार को हुए नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस समर्थित दिलकोर देवी 17 वोट हासिल कर अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रेमबाई को 9 वोटों के अंतर से हराया था। दिलकोर देवी युवा उद्योगपति रविन्द्र यादव की माता हैं और नीमराना नगरपालिका की पहली निर्वाचित अध्यक्ष बनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *