नीमराना (रमेश चंद)। रैफल्स विश्वविद्यालय, नीमराना में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस के अवसर पर ‘सामुदायिक सहभागिता एवं जागरूकता’ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टी.एस. के प्लांट हेड जोगिंदर धारीवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं में सामाजिक जागरूकता, सामुदायिक भागीदारी और समाज के प्रति जिम्मेदारी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और छात्रों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। अलब्बार स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डीन प्रो. डॉ. संजीव कुमार, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. राजेंद्र सिंह और स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज के डीन एवं एनएसएस समन्वयक डॉ. राजपाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए। वक्ताओं ने एनएसएस दिवस के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को ‘मैं नहीं, आप’ की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना के प्रति प्रतिबद्ध करने के संदेश के साथ हुआ। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सामुदायिक कल्याण के प्रति चेतना विकसित करते हैं और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।



